Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Operation Sindoor में 100 आतंकी, 40 पाकिस्तानी जवान मारे गए, 5 भारतीय जवान बलिदान

Anju Pankaj Desk, May 11, 2025May 11, 2025

पाकिस्तान के खिलाफ भारत द्वारा किए गए Operation Sindoor  में 100 आतंकवादी मारे गए. इसमें कंधार हाईजैक और पुलवामा अटैक में शामिल रहे तीन बड़े आतंकवादी भी मारे गए हैं. भारतीय सेना के मुताबिक इस ऑपरेशन में पाकिस्तान सेना के 35 से 40 जवान भी मारे गए हैं. भारतीय सेना की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सात मई को हुई कार्रवाई में आतंकियों के 9 ठिकानों पर अटैक किया गया था.

एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती ने कहा कि हमने Operation Sindoor  में टेररिस्ट और टेररिस्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर को टारगेट किया. पाकिस्तानी मिलिट्री और किसी और इंफ्रास्ट्रक्चर को टारगेट नहीं किया. मुरीदके के टेररिस्ट कैंप पर हवा से सतह पर मार करने वाली 4 टारगेटेड मिसाइल से हमला किया और उसे न्यूट्रलाइज्ड किया.

भारतीय सेना का दावा है कि पाकिस्तान ने जो टारगेट चुने थे. उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा. हमने ड्रोन अटैक का जवाब दिया. हमने वहां हमला किया, जहां उन्हें सबसे ज्यादा दर्द हो. हालांकि इस ऑपरेशन में हमने अपने पांच जवानों की कुर्बानी देनी पड़ी.

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes