Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन सिर्फ स्थगित, हमला हुआ तो मुंहतोड़ जवाब देंगे- PM Modi  

Anju Pankaj Desk, May 12, 2025May 12, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि जिन आतंकवादियों ने हमारी मां-बहनों का सिंदूर मिटाया, हमने उम्हें मिटा दिया. हमारे ऑपरेशन में सौ से ज्यादा खूंखार आतंकवादी मारे गए. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की गुहार पर भारत ने संघर्ष रोकने की सहमति दी है. प्रधानमंत्री ने साफ कहा कि हमने पाकिस्तान के खिलाफ मिलिट्री एक्शन को सिर्फ स्थगित किया है. पाकिस्तान का रवैया देखकर आगे का एक्शन तय करेंगे. हम पाकिस्तान से आतंकवाद और पीओके पर ही बात करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे वीर सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए असीम शौर्य का प्रदर्शन किया. उनकी वीरता साहस और पराक्रम को देश की मां-बेटी को समर्पित करता हूं. पहलगाम हमला मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से पीड़ा वाली बात थी. इस आतंकी हमले के बाद सारा राष्ट्र हर नागरिक हर समाज हर वर्ग हर राजनीतिक दल एक आवाज में आतंक के खिलाफ एक्शन के लिए साथ आया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने के लिए सेनाओं को पूरी छूट दी. आज हर आतंकी, आतंक का हर संगठन जान चुका है कि हमारी बहनों बेटियों के माथे से सिंदूर हटाने का अंजाम क्या होता है.

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes