Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Pakistan में आतंकियों को घर में घुसकर मारेंगे- PM Modi  

Anju Pankaj Desk, May 13, 2025May 13, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ शब्दों में कहा है कि पाकिस्तान में ऐसा कोई ठिकाना नहीं है, जहां बैठकर आतंकवादी चैन की सांस ले सके. हम घर में घुसकर मारेंगे और बचने का एक मौका नहीं देंगे. हमारे ड्रोन्स, मिसाइलों के बारे में सोचकर पाकिस्तान को कई दिनों तक नींद नहीं आएगी.

पंजाब के आदमपुर एयरबेस में जवानों से मुलाकात करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में निर्दोष लोगों का खून बहाने का एक ही अंजाम होगा. विनाश और महाविनाश. जिस पाकिस्तानी सेना के भरोसे ये आतंकी बैठे थे. भारत की सेना, एयरफोर्स और नेवी ने उस पाकिस्तानी सेना को ही धूल चटा दी है.

प्रधानमंत्री नरेंमोदी ने कहा कि पाकिस्तान की गुहार के बाद भारत ने सिर्फ अपने सैन्य कार्रवाई को स्थगित किया है. अगर पाकिस्तान ने फिर से आतंकी गतिविधि या कोई सैनिक दुस्साहस दिखाया तो हम मुंहतोड़ जवाब देंगे. यह जवाब अपनी शर्तों पर अपने तरीके से होगा. (तस्वीर साभार- नरेंद्र मोदी फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes