उत्तर प्रदेश के Chief Minister Yogi Adityanath ने कहा है कि एक दिन आतंकवाद Pakistan को भी निगल जाएगा. Pakistan पूरी तरह खोखला हो चुका है. Operation Sindoor पाकिस्तान की करतूत का जवाब था. जो भी भारत की ओर उंगली उठाएगा, उसके जनाजे में कोई रोने वाला भी नहीं मिलेगा.
indian army के Operation Sindoor की सफलता को लेकर यूपी में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है. इस दौरान लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश की रक्षा के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है. हमारी चेतावनी के बावजूद Pakistan अपनी हरकतों से बाज नहीं आया. जिसकी वजह से हमने Operation Sindoor लॉन्च किया. हमारी आर्मी ने दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया. सौ से ज्यादा आतंकी मारे गए. Operation Sindoor सफल रहा. Chief Minister Yogi Adityanath ने कहा कि हमारी आर्मी के शौर्य और पराक्रम को हमारा सलाम. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)