Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Pakistan की मदद करने पर Turkey के खिलाफ भारत में बॉयकॉट की मुहिम तेज

Anju Pankaj Desk, May 14, 2025May 14, 2025

Boycott campaign against Turkey भारत में बॉयकॉट तुर्की की मुहिम शुरू हो गई है. क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में तुर्की ने पाकिस्तान को हथियार मुहैया कराए और साथ ही साथ सशस्त्र ड्रोन को ऑपरेट करने के लिए ट्रेंड ऑपरेटर भी भेजे थे. इसके बाद से भारत में तुर्किये का विरोध शुरू हो गया है. भारतीय कारोबारियों ने तुर्किये से सेब का आयात रोक दिया है. वहीं जवाहर लाल यूनिवर्सिटी ने तुर्किये की इनोनू यूनिवर्सिटी के साथ करार खत्म कर दिया है. जेएनयू का कहना है कि – हम देश के साथ खड़े हैं.

बता दें कि इस युद्ध के दौरान तुर्किये, अजरबैजान और चीन ने खुलकर पाकिस्तान का सपोर्ट किया था. यही नहीं इंडिया के ऑपरेशन सिंदूर पर तुर्किये का बयान था कि – ऑपरेशन सिंदूर के तहत किया गया हमला उकसाने वाली हरकत है. भारत के इस कदम से एक बड़ी जंग शुरू हो सकती है. जबकि साल 2023 में वहां आए भीषण भूकंप के बाद भारत ने वहां राहत सामग्री भेजी थी.

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes