Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Balochistan अब Pakistan का हिस्सा नहीं, आजादी का एलान

Anju Pankaj Desk, May 14, 2025May 14, 2025

पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके बाद भारत की ओर से किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बीच Pakistan की फजीहत रुकने का नाम नहीं ले रही है. उसकी मुश्किल बढ़ाते हुए प्रमुख बलोच नेता ने उसके अहम प्रांत Balochistan की आजादी का एलान कर दिया है. बलूच नेता मीर यार बलोच ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि – Balochistan के लोगों ने अपना राष्ट्रीय फैसला ले लिया है और दुनिया को अब चुप नहीं रहना चाहिए. लिहाजा उन्होंने भारत और विश्व के बाकी देशों और संगठनों से समर्थन की अपील की है.

बलूच नेता मीर यार बलोच ने लिखा कि – तुम मारोगे, लेकिन हम निकलेंगे, क्योंकि हम नस्ल बचाने निकले हैं. आज हमारा साथ दो. Pakistan के कब्जे वाले Balochistan में बलूच लोग सड़कों पर हैं और ये उनका फैसला है कि Balochistan अब Pakistan का हिस्सा नहीं है और दुनिया अब मूकदर्शक बनकर नहीं रह सकती.

मीर यार बलोच ने साफ शब्दों में कहा कि हम बलूचिस्तानी हैं, पाकिस्तानी नहीं. आप लोगों से अपील है कि हमें Pakistan के अपने लोग कहना बंद करें. क्योंकि Pakistan के अपने लोग पंजाबी हैं, जिन्होंने कभी नरसंहार का सामना नहीं किया. यही नहीं मीर यार बलोच ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को खाली करने की भारत की मांग का समर्थन किया.

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes