Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

PoK भारत को सौंपे Pakistan- विदेश मंत्री Jaishankar

Anju Pankaj Desk, May 15, 2025May 15, 2025

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने साफ शब्दों में Pakistan को संदेश दे दिया है अब वो कब्जा किए हुए अपने हिस्से वाला कश्मीर भारत को सौंप दे. उन्होंने कहा है कि Pakistan से कश्मीर पर चर्चा के लिए केवल एक ही बात बची है. वह है Pakistan के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में अवैध रूप से कब्जाए भारतीय इलाके को खाली करना.

होंडुरास के दूतावास के उद्घाटन के मौके पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि सिंधु जल संधि तक तक स्थगित रहेगी जब तक Pakistan स्थाई तौर पर सीमा पार आतंकवाद खत्म नहीं करता. उन्होंने कहा कि Pakistan के पास आतंकवादियों की लिस्ट है, इन आतंकियों को हमें सौंपें और उनके कैंप खत्म करें.

विदेश मंत्री ने साफ कहा है कि कश्मीर और Pakistan के मसलों पर किसी तीसरे पक्ष के दखल को लेकर हमारी नीति में कोई बदलाव नहीं आया है. उन्होंने कहा कि Pakistan से हमारी बातचीत पूरी तरह से द्विपक्षीय होगी. विदेश मंत्री ने कहा कि यह साफ है कि फायरिंग बंद करने की मांग कौन कर रहा था. हमने टेररिस्ट स्ट्रक्चर को नष्ट करने के जो टारगेट तय किए थे, उन्हें हासिल कर लिया है.

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes