Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Diwali पर Hindu के दुकान से खरीदारी की अपील करने पर अपने MLA पर सख्त हुए Ajit Pawar

Anju Pankaj Desk, October 13, 2025October 13, 2025

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता अजित पवार अपनी पार्टी के विधायक की एक अपील पर सख्त हो गए हैं. उनकी पार्टी के विधायक संग्राम जगताप ने हिंदू समाज के लोगों से दिवाली की खरीदारी सिर्फ हिंदू व्यापारियों के करने की अपील की थी. संग्राम जगताप के इस बयान के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) अजित पवार गुट डैमेज कंट्रोल में जुट गई है. क्योंकि आगामी दिनों में महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में उन्हें लगता है कि इस बयान से उनकी पार्टी को चुनाव में नुकसान उठाना पड़ सकता है.

अजित पवार ने संग्राम जगताप के इस बयान पर नाराजगी जताते हुए कहा कि – हमने संग्राम जगताप को पहले भी इस बारे में समझाया था. लेकिन इसमें कोई सुधार नहीं हुआ है. पार्टी उनके रुख और उनके विचारों को बिल्कुल भी स्वीकार नहीं करती है. इसलिए उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया जा रहा है. खुद अजीत पवार ने संग्राम जगताप के इस बयान की निंदा करते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है. उन्होंने इस बयान को अस्वीकार्य करार दिया है. उधर बीजेपी नेता संग्राम जगताप के बयान का समर्थन करते नजर आ रहे हैं. बता दें कि अजीत पवार खुद राज्य में बीजेपी के सहयोगी हैं. (तस्वीर साभार – अजित पवार फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes