Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

बड़बोले Donald Trump को कौन दिखाएगा आईना? Nobel Prize से चूकने के बाद बोले- मैं वॉर रुकवाने में expert  

Anju Pankaj Desk, October 13, 2025

नोबेल शांति पुरस्कार से चूकने के बाद भी अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप का बड़बोलापन जाने का नाम ही नहीं ले रहा है. उन्होंने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच जंग रुकवाने का क्रेडिट लेने की कोशिश की है. अपने इस दावा को दोहराते हुए उन्होंने कहा है कि – इजरायल और हमास के बीच दो साल से चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए मैंने मध्यस्थता की थी. अमेरिका भारत और पाकिस्तान सहित कई देशों में शांति का पुल बनाएगा.

डॉनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम तेल अवीव को दुबई से, हाइफा को बेरूत से, इजरायल को मिस्र से, सऊदी अरब को कतर से, भारत को पाकिस्तान से, तुर्की को जॉर्डन से, यूएई को ओमान से और आर्मेनिया को अजरबैजान से जोड़ेंगे.

बता दें कि इस बीच पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चल रही जंग में भी डॉनाल्ड ट्रंप ने मध्यस्थता की पेशकश की है. उन्होंने दावा किया है कि वो जंग को रुकवाने और शांति स्थापित करने में विशेषज्ञ हैं. उन्होंने कहा कि ऐसा करना मेरे लिए सम्मान की बात है. उनका दावा है कि गाजा में हुआ संघर्ष विराम आठवां युद्ध था जिसे उन्होंने सुलझाया है.

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes