Ayodhya में दुनिया का पहला रामायण वैक्स म्यूजियम बनकर तैयार हो गया है. दीपोत्सव के मौके पर उत्तर प्रदेश के Chief Minister Yogi Adityanath इसका उद्घाटन करेंगे. इस रामायण वैक्स म्यूजियम (Ramayana wax museum ) से अयोध्या को नई पहचान मिलेगी. इसमें भगवान श्रीराम, माता सीता, अनुज लक्ष्मण, भक्त हनुमान, लंकापति रावण समेत रामायण के पचास प्रमुख पात्रों की वैक्स प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं.
रामायण वैक्स म्यूजियम की खासियत
6 करोड़ की लागत से बना यह रामायण वैक्स म्यूजियम 9850 वर्ग फीट में बना है. इसमें एक बार में सौ लोग दाखिल हो सकेंगे. इस वातानुकूलित म्यूजियम का निर्माण दक्षिण भारतीय वास्तु शैली में हुआ है. जिसमें त्रेता युग की झलक देखने को मिलेगी. ऐसा माना जा रहा है कि इस रामायण वैक्स म्यूजियम से Ayodhya के पर्यटन को नई रफ्तार मिलेगी. ( फाइल तस्वीर – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)