Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Congress माओवादी आतंक छिपाती है, नक्सलियों के रक्षक के हाथ में संविधान की किताब- PM Modi

Anju Pankaj Desk, October 17, 2025October 17, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीटीवी वर्ल्ड ग्लोबल समिट में विपक्ष और Congress पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस माओवादी आतंक को छिपाती है. इनके शासन में जेश का करीब हर बड़ा राज्य नक्सली हिंसा और माओवादी आतंक की चपेट में था. पीएम ने कहा मैं बहुत जिम्मेदारी से कहता हूं कि जो माथे पर संविधान लेकर नाचते हैं, वो आज भी माओवादियों की रक्षा में दिन रात लगे हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत अब आतंकी हमलों के बाद चुप नहीं रहता. अब भारत surgical air strike  और Operation Sindoor करके दुश्मन को जवाब देता है. भारत रुकने के मूड में नहीं है. हम न रुकेंगे, न थमेंगे, 140 करोड़ देशवासी मिलकर तेजी से आगे बढेंगे. पहले हमारे देश में हेडलाइंस हुआ करती थीं कि बस को उड़ा दिया. सुरक्षाकर्मी मारे गए. आज वही आदिवासी नौजवान बस्तर ओलंपिक का आयोजन करते हैं. माओवादी आतंक से मुक्त क्षेत्रों में Diwali की रौनक कुछ अलग होगी. पचास सालों में उन्होंने Diwali नहीं देखी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि Congress के शासन में माओवादी आतंक पर पर्दा डाला गया. इस आतंक के कई पीड़ित Delhi आए थे. उनके अंग भंग थे. वो माओवादी हिंसा के शिकार थे. उन्होंने हाथ पैर जोड़कर कहा कि हमारी बात दुनिया तक पहुंचाएं. माओवाद आतंक के ठेकेदारों ने इस हिंसा के शिकार लोगों का दर्द दुनिया के सामने नहीं आने दिया. (तस्वीर – नरेंद्र मोदी फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes