Bangladesh में हिंदुओं (अल्पसंख्यकों) पर अत्याचार की Britain ने कड़ी निंदा की है. ब्रिटिश सरकार ने कहा कि वह बांग्लादेश में लोकतांत्रिक बदलाव की प्रक्रिया का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है. यह बयान ब्रिटेन के निचले सदन हाउस ऑफ कॉमन्स में 18 अक्टूबर को जारी किया गया. जिसका मकसद Bangladesh में धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा और उत्पीड़न के खिलाफ अपनी स्थिति को स्पष्ट करना था.
ब्रिटेन में आई एक रिपोर्ट में Bangladesh में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा का जिक्र है. सामुदायिक संगठन इनसाइट यूके की रिपोर्ट ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैकमैन ने संसद में पेश की थी. जिसमें Bangladesh में अल्पसंख्यकों की स्थिति के बारे में बताया गया.
इस पर लेबर पार्टी ने कहा कि हम किसी भी तरह की धार्मिक घृणा या हिंसा की घटना की कड़ी निंदा करते हैं. हम Bangladesh में अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकारों की सुरक्षा और उनके शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक परिवर्तनों का समर्थन करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. हम धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध हैं.