अयोध्या नगरी दीपोत्सव पर लाखों दीपों से जगमग नजर आई. इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. उन्होंने सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी में आरती की. मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इस दीपोत्सव पर पूरे यूपी में एक करोड़ 51 करोड़ दीप जलाए जा रहे हैं. दीपोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री ने श्रीराम, मां सीता का राज्याभिषेक किया.
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि – जब हमने 2017 में अयोध्या धाम में दीपोत्सव आयोजित का फैसला किया, तो इसके पीछे हमारा मकसद दुनिया को यह दिखाना था कि वास्तव में दीप कैसे जलाए जाते हैं.
दीपोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने भगवान राम के अस्तित्व को नकारते हुए उन्हें मिथक बताया था और इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा भी दायर किया था. यही नहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां चलाई गई थीं, जो धर्म और आस्था के खिलाफ था. (तस्वीर – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)