Pakistan और Afghanistan के बीच टेंशन लगातार बढ़ती जा रही है. पाकिस्तान को उसके पड़ोसी से Afghanistan ने खुली धमकी दी है. तालिबानी मंत्री ओमारी ने कहा है कि पाकिस्तान की ओर से हमले की कोशिश हुई तो मैं कसम खाता हूं कि तुम्हे भारतीय सीमा तक भी सुरक्षा नहीं मिलेगी. उन्हें वहां तक खदेड़ दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना सबकुछ दूसरों की इच्छा के हिसाब से ही करती है और हाल ही में सबने शहबाज शरीफ को अमेरिकी राष्ट्रपति की चापलूसी करते हुए देखा ही होगा.
बता दें कि पाकिस्तान और Afghanistan के बीच सीज फायर होने के बाद भी पाकिस्तान की ओर से Afghanistan की सीमा पर एयर स्ट्राइक की गई. जिसमें तीन क्रिकेट खिलाड़ियों समेत दस लोगों की मौत हो गई. इस हमले के बाद से Afghanistan भड़का हुआ है.
बता दें कि इस बीच दोहा में दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की मुलाकात हुई, जिसमें सीज फायर पर सहमति बन गई है. इसके मुताबिक दोनों पक्ष की वार्ता होती रहेगी और अगली बैठक तुर्की में होगी. हालांकि इस बैठक में डूरंड लाइन से जुड़े विवाद पर कोई चर्चा नहीं हुई.