उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने Congress और Samajwadi Party पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि Samajwadi Party और Congress ने ना केवल रामभक्तों का अपमान किया बल्कि Ayodhya और Shri Ram को नकारा. उन्होंने कहा कि विदेशी आक्रांताओं ने Ayodhya को अपमानित किया. अंग्रेजों के माध्यम में भी यह उपेक्षित रहा. भारत जब आजाद हुआ तो Congress की सरकारों ने Ayodhya में जन्म लेने वाले मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान Shri Ram के अस्तित्व को ही नकारने का कुत्सित प्रयास किया.
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि Samajwadi Party ने Ayodhya को लेकर कई साजिश तो रचे ही रामभक्तों पर गोली चलवाकर उन्हें लहूलुहान भी किया. वनटोंगियों संग दीपावली मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री Yogi आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या का भव्य और दिव्य दीपोत्सव की समृद्धि और सुशासन का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि हर वंचित को सभी सुविधाओं से संतृप्त करना सरकार का संकल्प है. वर्तमान का जंगल तिनकोनिया नंबर तीन इस दिशा में चल रहे प्रयासों का परिणाम है. (तस्वीर-एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)