समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव का अयोध्या के दीपोत्सव पर दिए गए बयान पर विवाद गहराता जा रहा है. अयोध्या में दीपोत्सव में माता सीता की भूमिका निभाने वाली पूर्व मिस वर्ल्ड टूरिज्म इशिका तनेजा ने कहा कि – मुझे लगता है कि अखिलेश यादव कभी हमारी आस्था और हमारे समर्पण को समझ ही नहीं पाए हैं. ना ही नो इस बात को समझ पाए कि दीपोत्सव का कितना आध्यात्मिक महत्व है. उन्हें इस बात की समझ ही नहीं है कि दीपोत्सव से ना केवल हमारी आस्था जुड़ी है, बल्कि टूरिज्म बढ़ने से इकॉनमी को भी मजबूती मिलती है.
लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव से सवाल किया गया कि – Ayodhya दीपोत्सव में इस बार दीये की जगह मोमबत्ती जलाई जाएगी और उसकी संख्या भी घट गई है. इस पर आप क्या कहना चाहेंगे. इस सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि – मैं कोई सुझाव नहीं देना चाहता. लेकिन भगवान राम के नाम पर एक सुझाव जरूर देना चाहता हूं.
Akhilesh Yadav ने कहा कि पूरी दुनिया में Christmas के दौरान सभी जगह जगमगा उठते हैं और यह सिलसिला तक चलता है. हमें उनसे सीखना चाहिए. हमें दीयों और मोमबत्तियों पर क्यों खर्च करना और इतना क्यों दिमाग लगाना. हम इस सरकार से क्या उम्मीद कर सकते हैं. इसे हटा देना चाहिए. हमारी सरकार आएगी तो बहुत सुंदर रोशनी कराएंगे हम लोग.
Akhilesh Yadav के इस बयान पर Bharatiya Janata Party ने कहा कि – Ram Mandir movement का विरोध करने, Ayodhya को सालों तक अंधेरे में रखने और यहां तक कि राम भक्तों पर गोलियां चलवाने पर गर्व महसूस करने वाली पार्टी अब दीपोत्सव के लिए शहर की सजावट का विरोध कर रही है. जब उन्होंने सैफई में जश्न मनाया, जिससे आम लोगों कोई फायदा नहीं हुआ. तो उन्हें गर्व महसूस हुआ. लेकिन Ayodhya में हजारों छोटे-मोटे दुकानदार रोजी-रोटी कमा रहे हैं. कुछ लोग असंतोष जाहिर कर रहे हैं. (तस्वीर – अखिलेश यादव फेसबुक पेज से साभार)