प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि – जो लोग आपने आप को गठबंधन कहते हैं, Bihar के लोग उन्हें लठबंधन कहते हैं. जो केवल लठ चलाना और झगड़ा करना चाहते हैं. लठबंधन वालों के लिए अपना स्वार्थ ही सबसे बड़ा है. इन्हें Bihar के युवाओं की चिंता नहीं है.
PM Modi ने कहा कि दशकों तक देश और Bihar के नौजवान नक्सलवाद और माओवादी आतंक से पीड़ित रहे. लेकिन इन लोगों ने आपको नहीं, बल्कि अपने स्वार्थ को ही प्राथमिकता दी. विपक्षी दल माओवादी आतंक से मदद लेकर इलेक्शन जीतते रहे.
मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में Bihar के युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए Prime Minister Narendra Modi ने कहा कि Bihar में जंगलराज को लोग अगले सौ साल तक नहीं भूलेंगे. चाहे विपक्ष अपने कुकर्मों को छिपाने की कितनी भी कोशिश कर ले.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आगामी चुनाव Bihar के इतिहास में एक नया अध्याय लिखने वाला है. इसमें युवा अहम भूमिका निभाएंगे. Bharatiya Janata Party के कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करें कि बुजुर्ग लोग Bihar में जंगलराज के दौरान हुए अत्याचार के बारे में युवाओं को बताएं. उन्होंने कहा कि जनता के वोट की ताकत को Bihar के भाइयों और बहनों से बेहतर कोई नहीं समझता. (तस्वीर – नरेंद्र मोदी फेसबुक पेज से साभार)