भारत के बाद अब Afghanistan भी अपने पड़ोसी देश Pakistan का पानी रोकने की तैयारी कर रहा है. इसके बाद पाकिस्तान की मुश्किल बढ़ती नजर आ रही है. Afghanistan में तालिबान प्रशासन के सूचना उपमंत्री मुजाहिद फराही ने एलान किया है कि Afghanistan कुनार नदी पर बिना देरी के बांधों का निर्माण शुरू करने के निर्देश मिले हैं.
Afghanistan प्रशासन ने कहा कि – कुनार नदी पर बांधों का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू करने, घरेलू कंपनियों के साथ अनुबंध करने और दूसरी विदेशी कंपनियों का इंतजार न करने का निर्देश दिया है. अफगानों को अपने पानी का प्रबंधन करने का अधिकार है.
इससे पहले भारत ने Pahalgam में हुए आतंकी हमले के बाद 24 अप्रैल को Pakistan के साथ 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया था. इस फैसले के तहत भारत ने चिनाब नदी का पानी Pakistan की ओर जाने से रोक दिया. चिनाब नदी पर बने डैम बगलिहार और सलाल डैम के सभी गेट बंद करके Pakistan की ओर जाने वाले पानी को पूरी तरह से रोक दिया गया. जिससे Pakistan के पंजाब प्रांत में पानी की भारी किल्लत हो रही है.