Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Afghanistan को Pakistan ने दी खुली जंग की धमकी

Anju Pankaj Desk, October 25, 2025October 25, 2025

Afghanistan और Pakistan के बीच तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है. 9 अक्टूबर से शुरू हुआ संघर्ष लगातार बढ़ता ही जा रहा है. इस बार Pakistan ने Afghanistan को खुली जंग की धमकी दी है. Pakistan के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस्तांबुल में दोनों मुल्कों के बीच की शांति वार्ता नाकाम रही और किसी तरह की सहमति नहीं बनी तो Afghanistan के साथ खुला युद्ध होगा.

बता दें कि 19 अक्टूबर को कतर की मध्यस्थता पर दोनों देशों में स्थाई सीजफायर हुआ था. अब इस्तांबुल में दूसरे दौर की शांति वार्ता हो रही है. तालिबान की वापसी के बाद से लगातार दोनों देशों के बीच संघर्ष जारी हैं. क्योंकि तालिबान डूरंड बॉर्डर लाइन को नहीं मानता. इस सीमा को लेकर आए दिन दोनों देशों में झड़प होती रहती है.

Afghanistan Pakistan का पानी रोकने की तैयारी कर रहा है. इसके बाद पाकिस्तान की मुश्किल बढ़ती नजर आ रही है. Afghanistan में तालिबान प्रशासन के सूचना उपमंत्री मुजाहिद फराही ने एलान किया है कि Afghanistan कुनार नदी पर बिना देरी के बांधों का निर्माण शुरू करने के निर्देश मिले हैं.

Afghanistan प्रशासन ने कहा कि – कुनार नदी पर बांधों का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू करने, घरेलू कंपनियों के साथ अनुबंध करने और दूसरी विदेशी कंपनियों का इंतजार न करने का निर्देश दिया है. अफगानों को अपने पानी का प्रबंधन करने का अधिकार है.

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes