महाराष्ट्र के पुणे में एक संदिग्ध अलकायदा आतंकवादी गिरफ्तार किया गया है. Maharashtra ATS ने आरोपी जुबेर हंगरकर को पुणे के कोंडवा इलाके से पकड़ा. मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक संदिग्ध आतंकवादी जुबेर हंगरकर का अलकायदा से संबंध है. Maharashtra ATS को छापे में कई डिवाइस और संदिग्ध साहित्य और दस्तावेज मिले हैं. फिलहाल Maharashtra ATS अब उसके नेटवर्क की जांच कर रही है.
अभी कुछ दिन पहले भी दिल्ली में दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया था. जिनका संबंध आईएसआईएस से था. दोनों किसी बड़े बम धमाके (फिदायीन हमले) की तैयारी में थे. इनमें से एक आतंकवादी दिल्ली और दूसरा मध्य प्रदेश का था. फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इनके नेटवर्क की जांच कर रही है.