Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Prashant Kishor को Election Commission का नोटिस, 2 राज्यों की मतदाता सूची में नाम

Anju Pankaj Desk, October 28, 2025October 28, 2025

Jansuraj नेता Prashant Kishor को Election Commission ने दो राज्यों की मतदाता सूची में नाम होने को लेकर नोटिस जारी किया है. Election Commission ने उनसे 3 दिन के अंदर अपना जवाब देने को कहा है. करहर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि – The Indian Express न्यूजपेपर के कोलकाता-पटना संस्करण में 28 अक्टूबर, 2025 को प्रकाशित खबर के मुताबिक आपका नाम (Prashant Kishor) बिहार राज्य की निर्वाचन सूची और West Bengal की निर्वाचन सूची में दर्ज है. नोटिस में आगे कहा गया है कि – एक से ज्यादा निर्वाचन क्षेत्र में अपने नाम की प्रविष्ठि के संबंध में 3 दिन के अंदर अपना पक्ष रखना सुनिश्चित करें.

Election Commission के इस नोटिस पर Prashant Kishor ने कहा कि – अगर दो जगह वोटर लिस्ट में मेरा नाम है तो Election Commission को बताना चाहिए कि बाहर में एसआईआर लाने पर मेरा नाम क्यों नहीं कटा. उन्होंने कहा कि उनका नाम साल 2019 से बिहार की करगहर विधानसभा की वोटर लिस्ट में है. मैं सिर्फ दो साल के लिए West Bengal गया था, उस दौरान मैं वहां का मतदाता बन गया था. उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर मेरी गलती है तो Election Commission मुझे गिरफ्तार कर ले.

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes