टैरिफ वॉर की वजह से चल रही टेंशन के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने भारतीय प्रधानमंत्री Narendra Modi की तारीफ की है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी nicest looking guy हैं यानी सबसे अच्छा दिखने वाले इंसान हैं. उन्होंने कहा कि जब दोनों देश लड़ रहे थे तो मैंने दोनों से जंग रोकने को कहा, लेकिन पीएम Narendra Modi ने मना कर दिया. उन्होंने कहा कि – मैंने दोनों देशों पर 250 फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी दी थी. इसके दो दिन बार दोनों ने फोन किया और सीजफायर पर सहमति जताई. मैंने प्रधानमंत्री Narendra Modi को फोन कर कहा कि हम व्यापार समझौता नहीं कर सकते. क्योंकि आप Pakistan से लड़ रहे हैं. फिर मैंने Pakistan को भी यही बात कही.
बता दें कि ट्रंप कई बार सीजफायर कराने का क्रेडिट लेने की कोशिश कर चुके हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया था कि Operation Sindoor के दौरान उन्होंने भारत और Pakistan के बीच मध्यस्थता करके Ceasefire करवाया था. उन्होंने कहा था कि मैंने 6 युद्धविराम करवाए हैं, अगर मैंने समय रहते दखल नहीं दिया होता और सभी व्यापार वार्ता रोकने की धमकी ना दी होती तो भारत Pakistan से युद्ध कर रहा होता. जबकि भारत तीसरे पक्ष के दखल की बात को खारिज करता रहा है. भारत ने साफ कहा था कि Pakistan डीजीएमओ की विनती पर हमने उनका अनुरोध स्वीकार किया था.
यही नहीं, व्यापार समझौते को लेकर कॉमर्स और इंडस्ट्री मिनिस्टर पीयूष गोयल ने भी पिछले दिनों कहा है कि भारत जल्दबादी में या फिर सिर पर बंदूक तानकर व्यापार समझौते नहीं करता है. भारत यूरोपीय संघ और अमेरिका समेत कई देशों के साथ व्यापार समझौते पर वार्ता कर रहा है. किसी भी डील को लंबी अवधि के नजरिए से देखा जाना चाहिए. हम कभी भी जल्दबाजी में या जोश में आकर निर्णय नहीं लेते. (तस्वीर एआई की मदद से बनाई गई है)