Bihar elections – गृहमंत्री Amit Shah ने Bihar में चुनाव प्रचार के दौरान Congress और Rashtriya Janata Dal पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि Sonia Gandhi और Lalu Yadav अपने बेटों को Chief Minister और Prime Minister बनाना चाहते हैं. लेकिन दोनों कुर्सियां अभी खाली नहीं हैं. Darbhanga में चुनावी सभा में गृहमंत्री Amit Shah ने कहा कि Bharatiya Janata Party ने Bihar election में कई युवाओं को टिकट दिया है. लेकिन राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस ने ऐसा नहीं किया.
गृहमंत्री Amit Shah ने INDIA गठबंधन को ठगबंधन बताया. उन्होंने कहा कि Lalu Yadav चारा, बिटुमेन और जमीन के बदले नौकरी घोटालों में शामिल रहे हैं, जबकि Congress ने 12 लाख करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार किए. अगर Rashtriya Janata Dal और Congress गठबंधन सत्ता में आया तो पीएफआई के गिरफ्तार सदस्यों को जेल से बाहर निकाल दिया जाएगा. (तस्वीर – Amit Shah फेसबुक पेज से साभार)