उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गन्ना किसानों को बड़ा तोहफा दिया है. सरकार ने पेराई सत्र 2025 26 के लिए गन्ना के राज्य परामर्शित मूल्य (SAP) में ₹30 की रिकार्ड वृद्धि की है. इस फैसले से प्रदेश के गन्ना किसानों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. क्योंकि इससे गन्ना किसानों को अगौती गन्ना के लिए चार सौ रुपए प्रति क्विंटल और सामान्य गन्ना के लिए 390 रुपए प्रति क्विंटल कीमत मिलेगी.
बता दें कि UP की Yogi सरकार ने पिछले आठ साल में गन्ना की कीमत में 85 रुपए प्रति क्विंटल का इजाफा कर चुकी है. वर्तमान में गन्ना, चीनी और एथेनाल उत्पादन में उत्तर प्रदेश पूरे देश में टॉप पर है. ताजा फैसले की जानकारी देते हुए गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि – साल 2017 से पहले यूपी गन्ना माफिया का सेंटर हुआ करता था. उस वक्त तक कई चीनी मीलें बंद हो चुकी थीं. कुछ बेच दी गई थीं. लेकिन प्रदेश में बीजेपी की योगी सरकार बनने के बाद पारदर्शी व्यवस्था लागू हुई. उन्होंने बताया कि पिछले 8 साल में प्रदेश में बारह हजार करोड़ रुपए का निवेश इस सेक्टर में हुआ है.
पेराई सत्र
2017-18 में 10 रुपए प्रति क्विंटल का इजाफा
2021-22 में 25 रुपए प्रति क्विंटल का इजाफा
2023-24 में 20 रुपए प्रति क्विंटल का इजाफा
2025-26 में 30 रुपए प्रति क्विंटल का इजाफा (तस्वीर – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)