उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों के मुद्दे को लेकर विपक्ष और पिछली सरकारों पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में किसानों की उपेक्षा और उनके हितों की अनदेखी की वजह से उत्तर प्रदेश बीमारू बन गया था. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अन्नदाता किसानों का अपमान करके कोई देश या राज्य कभी भी उन्नति नहीं कर सकता है. प्रदेश को बीमारू बनाने के पीछे सत्ता के लोगों की बीमार मानसिकता थी. उन्हें अपने परिवारों की चिंता थी. CM Yogi ने कहा कि पहले की सरकारों में चीनी मिल बंद हो रही थी. बिक रही थीं.
बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गन्ना किसानों को बड़ा तोहफा दिया है. सरकार ने पेराई सत्र 2025 26 के लिए गन्ना के राज्य परामर्शित मूल्य (SAP) में ₹30 की रिकार्ड वृद्धि की है. इस फैसले से प्रदेश के गन्ना किसानों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. क्योंकि इससे गन्ना किसानों को अगौती गन्ना के लिए चार सौ रुपए प्रति क्विंटल और सामान्य गन्ना के लिए 390 रुपए प्रति क्विंटल कीमत मिलेगी. बता दें कि UP की Yogi सरकार ने पिछले आठ साल में गन्ना की कीमत में 85 रुपए प्रति क्विंटल का इजाफा कर चुकी है. वर्तमान में गन्ना, चीनी और एथेनाल उत्पादन में उत्तर प्रदेश पूरे देश में टॉप पर है. (तस्वीर – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)