Bihar elections के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने अपना मेनिफेस्टो (संकल्प पत्र) जारी कर दिया है. जिसमें कई अहम मुद्दों को शामिल किया गया है. इस संकल्प पत्र में एनडीए ने महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन पर जोर दिया है.
संकल्प पत्र में एक करोड़ सरकारी नौकरी, हर जिले में फैक्ट्री और दस नए औद्योगिक पार्क का निर्माण, डिफेंस कॉरिडोर, सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग पार्क की स्थापना, हर जनपद में मेगा स्किल सेंटर, 100 एमएसएमई पार्क और पचास हजार से ज्यादा कुटीर उद्म, बिहार स्पोर्ट्स सिटी और प्रमंडलों में खेलों के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना, महिला रोजगार योजना में महिलाओं को दो लाख तक की सहायता राशि, एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी, मिशन करोड़पति के जरिए महिला उद्मी को करोड़पति बनाने का लक्ष्य, किसान सम्मान निधि सहायता राशि छह हजार से बढ़ाकर 9 हजार रुपए, सभी फसलों के लिए एमएसपी की गारंटी, एग्री-इंफ्रास्ट्रक्चर में एक लाख करोड़ का इनवेस्टमेंट, स्कूलों में मिड डे मील के साथ पौष्टिक नाश्ता. 50 लाख नए पक्के मकान, मुफ्त राशन, 125 यूनिट मुफ्त बिजली, सामाजिक सुरक्षा पेंशन का वादा शामिल है.
इसके अलावा मां जानकी की जन्मस्थली का विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी सीतापुरम के रूप में विकास, पटना, दरभंगा, पूर्णिया और भागलपुर में अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट एवं चार नए शहरों में मेट्रो का वादा भी एनडीए के संकल्प पत्र में शामिल है. (तस्वीर साभार – जेपी नड्डा फेसबुक पेज से साभार)