अमेरिका के Vice President उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अपनी Hindu पत्नी Usha Vance को लेकर कहा है कि – मेरी पत्नी Usha Vance हिंदू हैं, मैं उम्मीद करता हूं कि वो एक दिन मेरी तरह ईसाई धर्म को अपनाएंगी. उन्होंने कहा कि उनकी इंटरफेथ शादी आपसी सम्मान और समझ पर आधारित है. University of Mississippi के एक कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD Vance ने अपने धार्मिक जीवन का अपनी फैमिली लाइफ पर असर पर बात कर रहे थे.
बता दें कि JD Vance को पहले ईश्वर के अस्तित्व पर विश्वास नहीं था. वो अनीश्वरवादी (atheist) थे. लेकिन उनकी Hindu पत्नी Usha Vance ने उन्हें ईसाई धर्म की ओर ले जाने में मदद की थी. JD Vance ने कहा कि Usha Vance मेरे साथ Church जाती हैं. मैं चाहता हूं कि एक दिन मेरी बीवी Usha Vance को भी वहीं एहसास हो जो मुझे चर्च में हुआ. अगर ऐसा नहीं होता है तो भी मुझे कोई दिक्कत नहीं, क्योंकि ईश्वर ने हर इंसान को अपनी इच्छा चुनने की आजादी दी है.