Sardar Patel की 150वीं जयंती पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आखिरकार Kashmir क्षेत्र एक अलग संविधान और प्रतीक द्वारा विभाजित हो गया. इस शुरुआती गलती से देश में दशकों तक उथल पुथल रहा. आजादी के बाद 650 से ज्यादा रियासतों के एकीकरण के असंभव से लगने वाले काम को पूरा करने में Sardar Patel जी की अहम भूमिका थी.
नर्मदा के केवड़िया में Statue of Unity पर आयोजित राष्ट्रीय समारोह में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने कहा कि Congress की कमजोर नीतियों की वजह से कश्मीर का एक हिस्सा Pakistan के अवैध कब्जे में चला गया. जिसने बाद में राज्य प्रायोजित आतंकवाद को बढ़ावा दिया. Kashmir और देश ने इसकी भारी कीमत चुकाई, फिर भी Congress हमेशा आतंकवाद के आगे झुकी रही. कांग्रेस Sardar Patel के आदर्शों को भूल गई, लेकिन हम नहीं भूले.
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने कहा कि साल 2014 के बाद देश ने एक बार फिर Sardar Patel से प्रेरित दृढ संकल्प देखा. आज Kashmir अनुच्छेद 370 की बेड़ियों से मुक्त हो गया है और पूरी तरह से मुख्यधारा में शामिल हो गया है. इस कदम ने Pakistan और आतंकवाद के साजिशकर्ताओं को भारत की असली ताकत का एहसास कराया है.
अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने चिंता जताते हुए कहा कि– ये अवैध प्रवासी (Illegal immigrants ) संसाधनों पर कब्जा कर रहे हैं और जनसांख्यकीय संतुलन (demographic balance) बिगाड़ रहे हैं, जिससे देश की एकता खतरे में पड़ रही है. लेकिन पिछली सरकारों ने इस अहम मुद्दे पर आंख मूंदे रखा. उन्होंने कहा कि vote bank की सियासत के लिए जानबूझकर राष्ट्र की सुरक्षा को खतरे में जाला गया. (तस्वीर – नरेंद्र मोदी फेसबुक पेज से साभार)