Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Chhattisgarh को PM Modi ने दी 14,260 करोड़ से ज्यादा की सौगात

Anju Pankaj Desk, November 1, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Chhattisgarh को 14 हजार करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स की सौगात दी. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि Chhattisgarh को लोकतंत्र का नया मंदिर और नया विधानसभा भवन मिला है. यहां प्रधानमंत्री मोदी ने आदिवासी संग्रहालय (Tribal Museum) का लोकार्पण करने का मौका मिला. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 25 साल की यात्रा हमने पूरी की है. पच्चीस साल का कालखंड पूरा हुआ है. आज अगले पच्चीस साल के नए युग का सूर्योदय हो रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि साल 2000 के बाद Chhattisgarh में एक पूरी पीढ़ी बदल गई है. जिसने इससे पहले का दौर नहीं देखा. जब राज्य बना था, तब सड़कें नहीं थीं और गांवों तक पहुंचना मुश्किल था. आज Chhattisgarh के गांवों में सड़कों का जाल 40 हजार किलोमीटर तक पहुंच गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पच्चीस साल पहले अटल जी की सरकार ने अपने सपनों का Chhattisgarh आपको सौंपा था. साथ ही ये संकल्प भी लिया था कि Chhattisgarh विकास की नई बुलंदी छूएगा. Chhattisgarh आज विकास के पथ पर तेज गति से आगे बढ़ रहा है. (तस्वीर – नरेंद्र मोदी फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes