Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

MP में मरदसे से मिले करीब 20 लाख के नकली नोट

Anju Pankaj Desk, November 2, 2025

मध्य प्रदेश के खंडवा में एक मदरसे से करीब बीस लाख रुपए के नकली नोट बरामद हुए. ये नकली नोट खंडवा जिले के पैठियां गांव में मदरसे के इमाम जुबेर अंसारी के कमरे से बरामदगी हुई. यहां छापे में पांच-पांच सौ रुपए के नोटों की गड्डियां बैग में बरामद हुई. महाराष्ट्र की मालेगांव पुलिस ने जुबेर और उसके साथी नजीम अकम अयूब अंसारी को जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस को आरोपी के कमरे से नोट काटने का कटर भी मिला है.

दरअसल दो दिन पहले जब महाराष्ट्र पुलिस ने मालेगांव में जुबेर और उसके साथी को 10 लाख के जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया तो जुबेर के गांव के युवकों ने उसे पहचान लिया. उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचना दी कि मस्जिद के इमाम को उन्होंने नकली नोट के मामले में गिरफ्तारी की खबर देखी है. तो स्थानीय पुलिस फौरन हरकत में आ गई.

स्थानीय पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस से संपर्क किया उसके बाद इमाम के कमरे की छानबीन की गई. तो यहां नकली नोट और कटर बरामद हुआ. खंडवा को आतंकवादी संगठन सिमी का गढ़ माना जाता है. इसलिए पुलिस इसके लिंक तलाश रही है.

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes