विश्व हिंदू महासंघ की उत्तर प्रदेश महामंत्री तूलिका शर्मा ने कहा कि अगर किसी ने कहा था कि 15 मिनट के लिए पुलिस हटाकर देखो, तो मैं अब कहती हूं कि हमें सिर्फ पांच मिनट दे दीजिए. हर नारी 100 पुरुषों के बराबर है. हम मातृशक्ति हैं. दुर्गा औऱ चंडी का रूप हैं, पांच मिनट में Hindu राष्ट्र बना देंगे. उन्होंने कहा कि ये Hindu राष्ट्र है, हमें किसी से डर नहीं, अगर आजमाना है तो आजमा लो.
तूलिका शर्मा ने कहा कि Hindu धर्म दस हजार साल पुराना है. इस भारत भूमि पर जो लोग बाद में आए वो लोग प्रचार और लूट के मकसद के साथ आए. इन्होंने कई हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कर दिया. पाकिस्तान बनने के बाद जो लोग यहां रह गए हैं वो अब Hindu हैं. अब जो यहां हैं वो या तो Hindu बन जाएं या देश छोड़ दें. बाकी जो गए थे वो लुटेरे थे, हमारे जनेऊओं को तोड़कर गए.
बता दें कि मुरादाबाद में विश्व हिंदू महासंघ की ओर से हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर भव्य महायज्ञ और सम्मेलन का आयोजन किया गया है. जहां से Hindu राष्ट्र की मांग की जा रही है. विश्व हिंदू महासंघ की उत्तर प्रदेश महामंत्री तूलिका शर्मा ने कहा कि भारत Hindu राष्ट्र था है और रहेगा. बस प्रधानमंत्री जी से निवेदन है कि हमारे देश को Hindu राष्ट्र घोषित कर दें.