उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में रील बनाने वाले पुलिसकर्मियों की तैनाती पर रोक लगा दी है. उन्होंने अपने निर्देश में कहा कि – वर्दी सिर्फ शक्ति का प्रतीक नहीं, बल्कि अनुशासन, मर्यादा और सेवा का दायित्व है. duty के दौरान वर्दी में दिखावा या प्रचार नहीं, बल्कि जनता के प्रति समर्पण और संवेदनशीलता और सेवा भावना झलकनी चाहिए. जनसेवा के काम में अनुशासन और मर्यादा सर्वोपरि होनी चाहिए. वर्दी पहनकर Social media पर प्रदर्शन नहीं, सेवा की मिसाल पेश करें.
Chief Minister Yogi Adityanath ने त्यौहारों के दौरान स्वच्छता, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर खास ध्यान देने, घाटों और मेलों पर अलर्ट रहने को कहा. उन्होंने साफ कहा है कि प्रदेश में अनुशासन औऱ सेवा भावना से कोई समझौता नहीं होगा. यह केवल administrative formality नहीं, बल्कि सेवा और संवेदना का दायित्व है. आम लोगों को असुविधा ना हो, यह हमारी सरकार की प्राथमिकता है.
Chief Minister Yogi Adityanath ने यह निर्देश High-level review meeting में दिए. इस बैठक में आगामी त्यौहारों की तैयारियों की समीक्षा के दौरान कहा कि आने वाले दिनों में कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली, गुरु नानक जयंती, बलिया का ददरी मेला, हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे. ऐसे में प्रशासन को सारे इंतजाम के साथ चौकन्ना रहना है. किसी भी तरह की कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. (तस्वीर – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)