Bihar election में प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक और बयान पर विवाद शुरू हो गया है. Bihar के कुटुम्बा में चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय सेना सिर्फ देश की दस प्रतिशत आबादी के नियंत्रण में है. राहुल गांधी के बयान में दस प्रतिशत की आबादी का इशारा ऊंची जातियों की ओर था.
कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने कहा कि -अगर आप गौर से देखें तो देश की नब्बे प्रतिशत आबादी दलित, महादलित, पिछड़ी, अति पिछड़ी या फिर अल्पसंख्यक समाज से हैं. उन्होंने कहा कि नब्बे फीसदी लोग समाज के सबसे पिछड़े और आदिवासी तबके से आते हैं.
Rahul Gandhi ने कहा कि – अगर आप देश की पांच सौ नामी कंपनियों की लिस्ट देखिए तो इसमें पिछड़े और दलित समुदाय का कोई भी शख्स नहीं होगा. वो सभी टॉप दस फीसदी से हैं. सभी जॉब इन्हीं को मिलती हैं. पैरामिलिट्री फोर्स पर इनका नियंत्रण है. जबकि बचे हुए नब्बे प्रतिशत लोगों को कहीं भी प्रतिनिधित्व नहीं मिलता. उन्होंने आगे कहा कि – हम एक ऐसा देश चाहते हैं, जिसमें देश की नब्बे प्रतिशत आबादी के लिए जगह हो, जहां लोग सम्मान और खुशी के साथ रह सकें. Rahul Gandhi ने कहा कि Congress पार्टी सदैव बैकवर्ड क्लास के लिए लड़ती आई है.
राहुल गांधी के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी आपत्ति जताई है. बता दें कि राहुल गांधी को पहले भी सेना को लेकर दिए गए अपने बयान पर सुप्रीम कोर्ट से फटकार लगी थी. (तस्वीर साभार – राहुल गांधी फेसबुक पेज से साभार)