Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Dev Deepawali पर 15 लाख दियों से जगमग हुई शिव नगरी, CM Yogi ने किया शुभारंभ

Anju Pankaj Desk, November 5, 2025November 5, 2025

देव दीपावली के पावन पर्व पर शिव नगरी काशी 15 लाख दियों से जगमग नजर आई. खुद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नमो घाट पर दीया जलाकर Dev Deepawali का शुभारंभ किया. गंगा घाट दियों से जगमगा उठे. इस अदभुत नजारे को देखने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु और सैलानी पहुंचे. एक अनुमान के मुताबिक गंगा आरती में एक लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को Dev Deepawali की शुभकामना दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि देवाधिदेव महादेव की नगरी काशी में आज देव दीपावली की अलौकिक छटा अत्यंत मनोहारी है. न भूतो न भविष्यति की अनुभूति कर रही है अविनाशी काशी. हर हर महादेव.

वहीं वाराणसी में Dev Deepawali के मौके पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई. इस अवसर पर मंदिर (काशी विश्वनाथ धाम) को विशेष तौर पर सजाया गया था. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes