उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि Mafia से छीनी गई जमीन पर गरीबों के लिए आवास बनेंगे. यह उन लोगों के लिए चेतावनी है जो माफिया को शागिर्द बनाते हैं, उनकी कब्र में फातिहा पढ़ते हैं. गरीबों का शोषण करवाते हैं. अब यूपी में ऐसे नहीं चलेगा. पिछली सरकारें Mafia के सामने घुटने टेकती थी.
मुख्यमंत्री योगी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई गरीबों की जमीन पर कब्जा करेगा. समाज को डराने-धमकाने का काम करेगा तो उसे लेने के देने पड़ जाएंगे. यह नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है. जहां विकास के साथ धर्म, संस्कृति और परंपरा का संगम है. सरकार जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी दृढ़ता के साथ खड़ी है.
बता दें कि लखनऊ के डालीबाग इलाके में Mafia Mukhtar Ansari के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर सरदार वल्लभभाई पटेल आवासीय योजना का लोकार्पण किया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि साल 2017 में सरकार बनते ही ये तय हुआ था कि यूपी की नकारात्मक छवि बदलेंगे. अपमान और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति लागू करेंगे. (तस्वीर – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)