Bihar चुनाव में प्रचार के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने Congress पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि केंद्र की Narendra Modi सरकार ने काशी विश्वनाथ धाम, Ayodhya में राम लला के मंदिर का निर्माण कराया. जबकि Congress के लोग कहते थे मंदिर नहीं बनने देंगे. इस केस में वो खिलाफ पैरवी करते थे. कोर्ट में कहते थे कि Ram तो हैं ही नहीं. मुख्यमंत्री Yogi ने कहा कि – अगर Ram नहीं तो मां जानकी और महर्षि बाल्मीकि, Ramayana जैसे पवित्र ग्रंथ को Congress, झूठा साबित करने का पाप कर रही थी.
पश्चिमी चंपारण में एक जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने कहा कि – विरासत का सम्मान कैसे होना चाहिए, यह प्रधानमंत्री Narendra Modi ने बताया है. अब लालटेन का युग नहीं है. अब Narendra Modi के मार्गदर्शन और Nitish Kumar के नेतृत्व में Bihar एलईडी की रोशनी में जगमग होने को तैयार है. मैं Bihar के प्रथम चरण का मतदान देख रहा था. किस तरह से झूम कर लोगों ने मतदान किया है (तस्वीर– एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)