उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने Bihar elections में प्रचार के दौरान विपक्षी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा. पिपरा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि – भगवान Ram – Krishna के बाद अब विपक्षी गठबंधन के नेता लोग छठ माई का भी विरोध कर रहे हैं. जो लोग Ram का विरोध और आस्था का अपमान करते हैं, उन्हें कतई वोट नहीं देना है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि Congress श्रीराम को नकारती थी, राष्ट्रीय जनता दल राम मंदिर निर्माण की Rath Yatra रोकती थी. Samajwadi Party पार्टी रामभक्तों पर गोली चलाकर लहूलुहान करती थी. जब रामभक्त कहते थे कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे. Congress, राष्ट्रीय जनता दल औऱ Samajwadi Party की सरकारें रामभक्तों पर गोली-लाठी चलाती थीं. तब भी रामभक्त कहता था कि लाठी गोली खाएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे. (तस्वीर – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)