प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को चार Vande Bharat की सौगात दी है. उन्होंने वाराणसी से इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. इस मौके पर Prime Minister Narendra Modi ने कहा कि आज Vande Bharat, Namo Bharat और Amrit Bharat जैसी ट्रेनें, Indian Railways की अगली पीढ़ी की नींव तैयार कर रही हैं. यह भारतीय रेलवे के बदलाव का पूरा अभियान है. Vande Bharat भारतीयों की, भारतीयों द्वारा, भारतीयों के लिए बनाई गई ट्रेन है. जिस पर हर भारतीय को गर्व है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विश्व के तमाम विकसित देशों में आर्थिक विकास की बहुत बड़ी वजह वहां का Infrastructure रहा है. जिस देश ने तरक्की की, उसके पीछे उनका Infrastructure डेवलपमेंट रहा है. आज हमारा देश भी बहुत तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है. इसी क्रम में आज अलग-अलग हिस्सों में नई Vande Bharat ट्रेनों की शुरुआत हो रही है. (तस्वीर – नरेंद्र मोदी फेसबुक पेज से साभार)