गुजरात एटीएस और सेंट्रल एजेंसियों की टीम ने आतंकी संगठन ISIS के 3 आतंकवादियों को गिरफ्तार करके एक बड़े आतंकी हमले का नाकाम कर दिया है. दरअसल ये आतंकी एक बड़े आतंकवादी हमले की तैयारी में जुटे थे. इस मिशन में जुटे 2 अलग-अलग मॉड्यूल के 3 आतंकवादी पकड़े गए हैं. ये सभी आतंकवादी हथियार बदलने के लिए गुजरात पहुंचे थे. सुरक्षा एजेंसियों की नजर इन पर काफी दिनों से थी. इनकी हरकत पर नजर रखी जा रही थी.
इन तीनों आतंकियों की पहचान कर ली गई है. इनके नाम डॉ अहमद मोहिउद्दीन सैयद, मोहम्मद सुहेल और आजाद सैफी है. इनमें से दो आतंकी पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हैं और एक हैदराबाद का रहने वाला है. तीनों आतंकी प्रशिक्षित आतंकवादी हैं. इनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं. गुजरात पहुंचने का इनका मकसद यहां से हथियार लेकर दूसरी जगहों तक पहुंचाना था.