उत्तर प्रदेश के Chief Minister Yogi Adityanath ने कहा है कि – जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर विभाजन देश में नए Jinnah को पैदा करने की साजिश का हिस्सा है. हमें तय करना होगा कि अब भारत के अंदर फिर से कोई नया Jinnah पैदा न होने पाए. वो Jinnah अगर पैदा होने की कोशिश करता है तो इससे पहले कि वो देश की एकता को चुनौती दे हमें उसे दफन कर देना होगा.
Sardar Vallabhbhai Patel की 150वीं जयंती के मौके पर Gorakhpur में एकता यात्रा की शुरुआत करते हुए कहा कि – उग्रवाद, नक्सलवाद, आतंकवाद लगातार देश की एकता और अखंडता को चुनौती दे रहा है. जो कि देश के राष्ट्रीय महापुरुषों, क्रांतिकारियों का अपमान करते हैं वे अलगाववादी ताकतों को मजबूत करने का काम करते हैं. इनके कारण देश की एकता और राष्ट्रीयता को चुनौती मिलती है. कोई जाति, मत और धर्म किसी राष्ट्र से बढ़कर नहीं हो सकता है.
Chief Minister Yogi Adityanath ने कहा कि हमारी आस्था अपनी जगह है, लेकिन हमारी राष्ट्रीय अखंडता सबसे ऊपर है. उन्होंने कहा कि Congress ने अगर Vande Mataram का अपमान न सहा होता तो देश बंटवारे से बच जाता. कुछ लोगों के लिए आज भी देश से बढ़कर उनका मत, मजहब और व्यक्तिगत निष्ठा हो जाती है. ऐसे लोग संदेह के दायरे में आते हैं. ( तस्वीर- एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)