Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आगे और लेकिन वंदे मातरम् का करते हैं विरोध- CM Yogi

Anju Pankaj Desk, November 11, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि – जो लोग Vande Mataram का विरोध करते हैं, उनके चेहरे पहचानिए, ये वही लोग हैं जो सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए पहली कतार में खड़े रहते हैं. बाराबंकी में सरदार बल्लभभाई पटेल जयंती समारोह में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि Congress तो चाहती ही नहीं थी कि लौह पुरुष का सम्मान हो. उन्होंने कहा कि आपस में मनमुटाव संभव है लेकिन राष्ट्रीय एकता के लिए सभी लोग मतभेद भूल कर एक हो जाएं.

बता दें कि एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एलान किया था कि प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का गायन अनिवार्य कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत Vande Mataram के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए,  इस गीत को हर स्कूल और कॉलेज में सार्वजनिक रूप से गाया और सुनाया जाना चाहिए. यह सभी के लिए जरूरी है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमें राष्ट्रीय एकता और अखंडता को कमजोर करने वाले कारकों की पहचान करनी होगी. हमें उनका प्रभावी ढंग से मुकाबला करना होगा. जिससे कि भविष्य में देश की अखंडता को चुनौती देने वाले कोई जिन्ना पैदा न हो सकें. एकता यात्रा व्यापक जनजागरण का आह्वान कर रही है. (तस्वीर – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes