Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Delhi car blast case में तीसरी संदिग्ध कार बरामद, 30 से ज्यादा कार से धमाके की थी साजिश

Anju Pankaj Desk, November 13, 2025

दिल्ली में लाल किला के पास हुए कार बम धमाके के मामले में एक और संदिग्ध कार बरामद हुई है. ये चौथी संदिग्ध कार सिल्वर कलर की मारुति ब्रेजा है जो फरीदाबाद स्थित Al-Falah University की पार्किंग में खड़ी मिली है. ऐसा माना जा रहा है कि इस कार का इस्तेमाल लॉजिस्टिक सपोर्ट के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा होगा. जांच एजेंसियों ने अब तक 4 कारें बरामद की हैं. इससे पहले बुधवार शाम को लाल इको स्पोर्ट कार हरियाणा में फरीदाबाद के खंदावली गांव के पास खड़ी मिली थी. जिसकी जांच जारी है. यहां से पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है.

जांच एजेंसियों ने फरीदाबाद स्थित Al-Falah University को सील कर दिया है और वहां के संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है. दिल्ली कार ब्लास्ट से लिंक सामने आने के बाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी अब जांच के दायरे में है. मेडिकल रेगुलेटरी अथॉरिटी एनएमसी ने यूनिवर्सिटी को नोटिस भेजा है. ऐसी खबरें हैं कि ईडी उसके आर्थिक लेनदेन की जांच कर सकती है.

हालांकि जांच में Al-Falah University  के तीन आरोपी – डॉ मुजम्मिल, डॉ आदिल और डॉ शाहीन की गिरफ्तारी के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बयान जारी कर अपनी सफाई पेश की थी. वाइस चांसलर डॉ भूपिंदर कौर आनंद ने लिखित बयान में कहा था कि – यूनिवर्सिटी का आरोपियों के निजी मामले से कोई संबंध नहीं है. इस बीच केंद्र सरकार ने जांच के बाद इस कार ब्लास्ट को आतंकवादी अटैक माना है. वहीं इस मामले में तुर्किए का कनेक्शन सामने आने पर तुर्किए ने इन दावों का खंडन किया है.

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes