Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Bihar के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया, अब कट्टा सरकार कभी वापस नहीं आएगी- PM Modi   

Anju Pankaj Desk, November 14, 2025

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की भारी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया. इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया. अब कट्टा सरकार कभी वापस नहीं आएगी. प्रधानमंत्री मोदी ने छठी मइया का जयकारा करते हुए कहा कि जो लोग छठ पूजा को ड्रामा कह सकते हैं वो बिहार की क्या इज्जत करेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में भी भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाएगी. प्रधानमंत्री ने कहा कि आज की जीत ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को केरल, तमिलनाडु, असम, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल में भी नई ऊर्जा से भर दिया है. यहां गंगाजी, बिहार से बहते हुए बंगाल तक पहुंचती है. बिहार ने बंगाल में बीजेपी की जीत का रास्ता बना दिया है. मैं बंगाल के भाई-बहनों से कहता हूं कि बीजेपी आपके साथ मिलकर बंगाल से जंगलराज को उखाड़ फेंकेगी.

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अब मुस्लिम लीगी माओवादी पार्टी यानी एमएमसी बन गई है. यही एमएमसी है और इसका पूरा एजेंडा इसी पर चलता है. इसके भीतर एक अलग धड़ पैदा हो रहा है. आगे चलकर कांग्रेस का एक और बड़ा विभाजन हो सकता है. (तस्वीर साभार – नरेंद्र मोदी फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes