Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Bihar में जनता के अटूट विश्वास पर लगी है मुहर- CM Yogi

Anju Pankaj Desk, November 14, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार चुनाव में एनडीए की जीत पर खुशी की इजहार करते हुए कहा कि – यह जनादेश विकास, सुशासन, समृद्धि और स्थिरता के उस मार्ग का समर्थन है. उन्होंने कहा कि बिहार विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए गठबंधन की प्रचंड जीत की समर्पित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और जनता जनार्दन का अभिनंदन है. यह ऐतिहासिक विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकासोन्मुख मार्गदर्शन और डबल इंजन सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों पर Bihar की जनता के अटूट विश्वास की मुहर है. उन्होंने कहा कि यह जनादेश विकास, सुशासन, समृद्धि औऱ स्थिरता के उस मार्ग का समर्थन है, जिस पर नया Bihar आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहा है.

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमकर चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया था. वो एनडीए के स्टार प्रचारक थे. उन्होंने 31 रैलियों के जरिए 43 उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया था. जिसमें से ज्यादा कैंडिडेट को जीत हासिल हुई है. इससे पहले दूसरे राज्यों के विधानसभा चुनाव प्रचार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने प्रचार में हिस्सा लिया और उसका असर चुनाव के नतीजों पर दिखा. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes