Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Delhi blast case में Al-Falah University के खिलाफ 2 FIR दर्ज

Anju Pankaj Desk, November 15, 2025November 15, 2025

दिल्ली में लाल किला के पास कार में हुए बम धमाके के मामले में Al-Falah University के खिलाफ 2 FIR दर्ज की गई है. यह एफआईआर University Grants Commission (यूजीसी) और National Assessment and Accreditation Council (एनएएसी) की शिकायत पर दिल्ली में क्राइम ब्रांच ने दर्ज की है. इसके बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम अब Al-Falah University के पेपर्स खंगाल रही है. Al-Falah University के खिलाफ पहली एफआईआर नियम तोड़ने और दूसरी एफआईआर यूनिवर्सिटी द्वारा गलत तरीके से मान्यता लेने के दावों पर है.

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने Al-Falah University के 2 डॉक्टरों समेत 3 लोगों को हिरासत में लिया है. आरोप है कि ये दोनों डॉक्टर उस कार को चलाने वाले डॉ उमर नबी को जानने वाले थे.

इस बीच Association of Indian Universities ने Al-Falah University की सदस्यता रद्द कर दी है. उनका कहना है कि पिछले कुछ दिनों के घटनाक्रम यूनिवर्सिटी के आचरण से मेल नहीं खा रहे. इसके अलावा Al-Falah University की वेबसाइट को एडमिनिस्ट्रेशन ने बंद कर दिया है.

यही नहीं, Al-Falah University पर जमीन अधिग्रहण औऱ निर्माण नियमों के उल्लंघन के आरोप लगे हैं. स्थानीय लोगों ने भी खेतों के रास्ते और पंचायती भूमि पर कब्जा करके उसे बेचने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है. फिलहाल राजस्व विभाग ने इन आरोपों की जांच शुरू कर दी है.

उधर Al-Falah University में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं में डर का माहौल है. यूनिवर्सिटी प्रशासन के लाख आश्वासन के बाद भी छात्र हॉस्टल खाली कर रहे हैं. खुद इन स्टूडेंट्स के पैरेंट्स भी अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. यहां के छात्रों का कहना है कि अब उन्हें लोगों को ये बताने में शर्म आती है कि वो Al-Falah University के स्टूडेंट्स हैं.

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes