बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में झटके के ठीक बाद लालू यादव की बेटी रोहिणी ने अचानक सियासत से संन्यास और लालू परिवार से अपने रिश्ता तोड़ने का एलान कर दिया. सोशल मीडिया साइट एक्स पर उन्होंने लिखा कि – मैं राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हूं. यह वही है जो संजय यादव और रमीज ने मुझसे कहा था. मैं सारी जिम्मेदारी ले रही हूं.
बता दें कि लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने भी राष्ट्रीय जनता दल से खुद को अलग करके एक नई पार्टी बनाई. इसके बाद उन्होंने कहा कि उनके पिता लालू यादव की पार्टी को कई जयचंदों ने हाईजैक कर लिया है.
रोहिणी ने जिस संजय यादव का नाम लिया है वो आरजेडी के राज्यसभा सांसद और तेजस्वी यादव के करीबी हैं. वहां रमीज यूपी के बलरामपुर के रहने वाले हैं. जिन पर कई आपराधिक केस हैं. वो जेल में बंद पूर्व सांसद रिजवान जहीर के दामाद भी हैं. फिलहाल आरजेडी का सोशल मीडिया और चुनाव प्रबंधन देखते हैं. (तस्वीर साभार – रोहिणी आचार्य एक्स पेज से साभार)