Bihar Assembly Elections के नतीजे आने के ठीक बाद Lalu Yadav परिवार में टकराव बढ़ गया है. लालू यादव की बड़ी बेटी रोहिणी आचार्य के सियासत से संन्यास के एलान के बाद पटना स्थित Rabri आवास खाली हो गया. रोहिणी के बाद लालू यादव की तीनों बहनें रागिनी, राजलक्ष्मी और चंदा यादव भी अपने बच्चों के साथ दिल्ली चली गईं.
दिल्ली में Rohini ने मीडियावालों से जो कहा उससे साफ है कि परिवार का झगड़ा औऱ बढ़ गया है. उन्होंने कहा कि – अभी में ससुराल जा रही हूं. मेरी सास भी रो रही हैं ये सब तमाशा देखकर. जिस घर में भाई तो उस घर में भाइयों का भी योगदान होना चाहिए. क्या सभी योगदान बेटियों को देना होता है. दिल्ली पहुंचने से पहले रोहिणी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि – मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया. मुझे अनाथ बनाया गया. मैंने रोते-रोते घर छोड़ा है. मुझे मारने के लिए चप्पल उठाई गई. मुझे गंदी गालियां दी गईं. एक बेटी, एक बहन, एक शादीशुदा महिला, एक मां को जलील किया गया. उन्होंने कहा कि मैंने अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया. आप सभी मेरे रास्ते कभी न चलें. किसी घर में मेरे जैसी बेटी बहन न हो.
इससे एक दिन पहले Rohini ने सोशल मीडिया पोस्ट करके Tejashwi और संजय यादव पर आरोप लगाया था. रोहिणी ने अचानक सियासत से संन्यास और लालू परिवार से अपने रिश्ता तोड़ने का एलान करते हुए सोशल मीडिया साइट एक्स पर उन्होंने लिखा कि – मैं राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हूं. यह वही है जो संजय यादव और रमीज ने मुझसे कहा था. मैं सारी जिम्मेदारी ले रही हूं. (तस्वीर साभार – रोहिणी आचार्य एक्स पेज से साभार)