Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Hindu जाग गया है, दिल्ली से कश्मीर तक की Hindu एकता पद यात्रा निकालेंगे- जगद्गुरू रामभद्राचार्य

Anju Pankaj Desk, November 16, 2025November 16, 2025

जगद्गुरू रामभद्राचार्य ने दिल्ली से कश्मीर तक की Hindu एकता पद यात्रा निकालने का एलान किया है. उन्होंने बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धिरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन Hindu एकता पदयात्रा में शामिल होकर ये बात कही. यात्रा के समापन कार्यक्रम में वृंदावन में शामिल होने पहुंचे जगद्गुरू रामभद्राचार्य ने कहा कि बहुत जल्द ही हम दिल्ली से कश्मीर तक की Hindu एकता पद यात्रा निकालेंगे. Hindu जाग गया है, अब ओम शांति बंद करो, ओम क्रांति, क्रांति शुरू करो. प्रत्येक Hindu कन्या झांसी की रानी बनेगी.

जगद्गुरू रामभद्राचार्य ने कहा कि सरकार पर हमें दबाव डालना पड़ेगा कि वो जल्द ही समान नागरिक संहिता लागू करे. देश में जो भी Hindu बनना चाहेगा. हम Hindu बनाएंगे. सभी संतों को एकजुट होना पड़ेगा और हिंदुओं को भी जागरुक होना पड़ेगा. उन्होंने हिंदुओं से अपनी आबादी बढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि जब तक देश में हिंदुओं की संख्या 80 प्रतिशत नहीं हो जाती, यहां से आतंकवाद नहीं मिट पाएगा. (तस्वीर साभार – जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes