Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Bihar में Nitish Kumar 10वीं बार बने मुख्यमंत्री, 26 मंत्रियों ने ली शपथ

Anju Pankaj Desk, November 20, 2025November 20, 2025

बिहार में नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. पटना के गांधी मैदान में हुए शपथ ग्रहण समारोह में उनके साथ 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली. इसमें सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली. मंत्रिमंडल में भारतीय जनता पार्टी से 14, जेडीयू से आठ और लोजमा(आर) से दो, HAM से एक मंत्री शामिल हैं. इन 26 मंत्रियों में 13 नए चेहरे और एक मुस्लिम चेहरे (जेडीयू के जमा खान) को शामिल किया गया है. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे.

26 मंत्रियों के नाम

सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडेय, डॉ दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, संतोष कुमार सुमन, सुनील कुमार, मो.जमा खान, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेंद्र कुमार रौशन, श्रेयसी सिंह, डॉ.प्रमोद कुमार, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह, दीपक प्रकाश

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes