चिली की पूर्व राष्ट्रपति Michelle Bachelet को इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार (2024) दिए जाने और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी द्वारा उनकी तारीफ को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने गहरी आपत्ति जताई है. क्योंकि Michelle Bachelet अपने भारत विरोध के लिए जानी जाती है. मानवाधिकार काउंसिल में उन्होंने भारत विरोधी प्रोपेगेंडा खूब फैलाया था.
भारतीय जनता पार्टी नेता अमित मालवीय का कहना है कि चिली की पूर्व राष्ट्रपति Michelle Bachelet को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार देना सही नहीं हैं. क्योंकि Michelle Bachelet ने साल 2018 से 2022 तक बतौर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयुक्त भारत विरोधी और इस्लाम समर्थक विमर्श को आगे बढ़ाने का काम किया. उनका काम ग्लोबल लेफ्ट- लिबरल इकोसिस्टम से पूरी तरह मिलते जुलते हैं. जिसे कांग्रेस सहजता से अपना लेगी है. Michelle Bachelet ने अल्पसंख्यकों के अधिकारों और अभिव्यक्ति की आजादी के बहाने हमारे देश को कई बार टार्गेट किया. अमित मालवीय ने कहा कि मुख्य मुद्दा Michelle Bachelet का पक्षपाती होना नहीं, बल्कि कांग्रेस का उन्हें पुरस्कृत करने की उत्सुकता है. ( तस्वीर साभार – Indian National Congress फेसबुक पेज से साभार)